कंस्ट्रक्शन ऑफिस में जुआ फड़, 9 जुआरी गिरफ्तार, लकदी सहित 45 लाख से ज्यादा का सामान जब्त

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में शनिवार रात एक कंस्ट्रक्शन कंपनी का दफ्तर जुआ फड़ में तब्दील मिला। एसीसीयू की टीम ने छापेमारी कर मौके से 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया है।

कार्रवाई के दौरान 84,400 रुपए नकद, 13 मोबाइल फोन और चार लग्जरी गाड़ियां जब्त की गई हैं, जिनमें BMW, Mahindra Thar और Hyundai Creta शामिल हैं। कुल जब्ती 45.84 लाख रुपए से अधिक बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, जनता कंस्ट्रक्शन के ऑफिस में जुआ खेलने की सूचना मिली थी। इसके बाद एसीसीयू की टीम ने दबिश देकर फड़ पर बैठे लोगों को घेराबंदी कर पकड़ा। कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को सिविल लाइन पुलिस के हवाले कर दिया गया। पकड़े गए जुआरियों में चंद्र प्रकाश पाण्डेय (43) स्वर्णिम ऐरा सरकंडा, सागर मंगेशकर (30) मंगला गजमोहिनी, नितेश चंद शर्मा (45) आसमा सिटी फेज 2, दुर्गेश सारथी (32) जरहाभाठा मिनी बस्ती, अखिलेश त्रिवेदी (52) नेहरू नगर, अमन धर पिता उमेश धर (28) डबरीपारा, आशीष खुटे (27) कस्तूरबा नगर, रोशन सोनी (31) उसलापुर ओवरब्रिज, सृजन शर्मा (27) 36 सिटी मॉल शामिल हैं.
