दुर्ग ग्रामीण के सरपंचों ने देखी विधानसभा की कार्यवाही, विधायक ललित चंद्राकर के साथ मुख्यमंत्री से की मुलाकात

दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के सरपंचों ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही को करीब से देखा। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर के नेतृत्व में क्षेत्र के कई गांवों के सरपंच रायपुर पहुंचे और विधानसभा सत्र की कार्यवाही का अवलोकन किया।

इस दौरान विधायक ललित चंद्राकर ने सरपंचों को विधानसभा की प्रक्रिया और कार्यप्रणाली की जानकारी दी। साथ ही क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा की गई। सरपंचों ने विधानसभा की कार्यवाही को देखते हुए सरकार की योजनाओं और नीतियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

इसके बाद सरपंचों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात की। मुलाकात के दौरान सरपंचों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और आवश्यकताओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने उनकी बातों को ध्यान से सुना और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरपंचों के सहयोग से क्षेत्र के विकास कार्यों को गति दी जाएगी और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से सरपंच संघ अध्यक्ष ओमेश्वर राजू यादव, सैनिक भुवन लाल देशमुख, भागवत राम पटेल, हुपेन्द्र कुमार देशमुख, अनुसूईया साहू, नारायण साहू, प्रेमीन साहू, सुमरन लाल साहू, गायत्री साह, पुरुषोत्तम लाल साहू, चुम्मन लाल यादव, योगेश्वरी बाई, लक्ष्मी देवी साहू, किशोर कुमार साहू, लक्ष्मी यदु, महेश कुमार यादव, मीना यादव, गोपी चंद यादव, जीतेन्द्र गुप्ता, तुषार साहू, दुलारी देशलहरे, रामसिंह निषाद, कौशल प्रसाद निषाद, बसन्ती निषाद, गीता गजपाल, मोतिम निषाद, बालकिशन निषाद, संतोषी साहू, कुलेश्वर साहू, भुवन लाल देशमुख, पुष्पा बाघमारे सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।