पोटिया रोड पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में कार्रवाई

दुर्ग। शहर के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में आम लोगों को धारदार हथियार दिखाकर डराने वाला युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

मामला पोटिया रोड स्थित देशी शराब दुकान के पास का है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक खुलेआम बटनदार चाकू लहराकर राहगीरों को धमका रहा है और इलाके में दहशत फैला रहा है।

सूचना मिलते ही पद्मनाभपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदेही को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राहुल जांगड़े, निवासी दुर्ग बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से स्टील का बटनदार धारदार हथियार बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 119/2026 के तहत धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।