पुलिस बनकर किया कॉल, थाना परिसर में भी हंगामा, 4 गिरफ्तार

पुलिस बनकर किया कॉल, थाना परिसर में भी हंगामा, 4 गिरफ्तार

दुर्ग। पुलगांव थाना क्षेत्र में पुलिस अधिकारी का प्रतिरूप धारण कर फोन करने और थाना परिसर में हंगामा करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों पर शासकीय कार्य में बाधा डालने और शांति भंग करने का आरोप है।

पुलिस के मुताबिक, सोहम सिटी महमरा निवासी अजय बहादुर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उधारी विवाद के दौरान छतर सिंह उर्फ राजू देशलहरे ने अपने मोबाइल पर पुलिस चौकी अंजोरा की डीपी लगाकर कॉल किया, जिससे खुद को पुलिस अधिकारी बताकर भ्रम पैदा किया गया।

शिकायत के बाद जब दोनों पक्ष थाना पुलगांव पहुंचे, तब चार लोग शराब के नशे में वहां पहुंचे और विवाद करने लगे। जांच में एक वाहन चालक के खिलाफ मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई।

इसके बाद थाना परिसर में झगड़ा और हंगामा करने पर चारों आरोपियों के खिलाफ bns की धारा 170 के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। सभी को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस ने एक चार पहिया वाहन और संबंधित मोबाइल फोन जब्त किया है।

आरोपी का नाम :

1. खिलेश्वर रजक, उम्र 35 वर्ष

2. टोमन निषाद, उम्र 29 वर्ष

3. चेतन राम साहू, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम सकरा थाना सोमनी जिला राजनांदगांव

4. छतर सिंह उर्फ राजू देशलहरे, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम तनोट चौकी अंजोरा थाना पुलगांव जिला दुर्ग