भिलाई के इस होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, लॉज मालिक समेत दो गिरफ्तार

भिलाई के इस होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, लॉज मालिक समेत दो गिरफ्तार

भिलाई। छावनी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 9 फरवरी 2026 को प्राप्त सूचना के आधार पर की गई।

पुलिस को खबर मिली थी कि छावनी क्षेत्र स्थित एक लॉज में दलाल के माध्यम से युवतियां उपलब्ध कराकर देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस टीम ने वैधानिक प्रक्रिया अपनाते हुए प्वाइंटर ग्राहक नियुक्त किया और दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान खुलासा हुआ कि लॉज के मालिक और रिसेप्शनिस्ट की संलिप्तता से युवतियां बुलाकर अवैध गतिविधि संचालित की जा रही थी। मौके से पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में घनेश रॉय (56 वर्ष) और सीता चौधरी (25 वर्ष), दोनों निवासी छावनी, जिला दुर्ग शामिल हैं।

पुलिस ने मौके से ₹500 नकद और दो मोबाइल फोन जप्त किए हैं। मामले में अपराध क्रमांक 88/2026 के तहत धारा 3, 4 और 7 अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।