छत्तीसगढ़ बजरंग दल की त्रैमासिक योजना बैठक संपन्न

भिलाई। छत्तीसगढ़ बजरंग दल संगठन विभाग की त्रैमासिक योजना बैठक आयोजित हुई। बैठक में विजयादशमी उत्सव, शस्त्र पूजन, त्रिशूल दीक्षा तथा शौर्य प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत जय श्रीराम उद्घोष और विजय महामंत्र से हुई। इसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रांत संयोजक रतन यादव ने विजयादशमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे सनातन परंपरा और धर्म की विजय का प्रतीक बताया। उन्होंने त्रिशूल दीक्षा, शस्त्र पूजन और शोभा यात्रा की तैयारियों की जानकारी दी और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से जुड़ने की अपील की। प्रांत अध्यक्ष गौतम जैन ने आश्वस्त किया कि संगठन की हर आवश्यकता और सनातन सेवा के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। प्रांत सह मंत्री विकास ठाकुर ने संगठन और एकजुटता के महत्व पर बल दिया। प्रांत उपाध्यक्ष चंदन राजपूत ने कार्यकर्ताओं को बड़ी तैयारियों में पूरी ऊर्जा लगाने की बात कही। विधिक सलाहकार ज्ञानेश दुबे ने संविधान के प्रति मर्यादा और सम्मान के साथ काम करने की सलाह दी।संगठन प्रभारी ईश्वर गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष विजयादशमी उत्सव और शस्त्र पूजन का कार्यक्रम ऐतिहासिक होने वाला है। उन्होंने कहा कि कार्ययोजनाओं का क्रियान्वयन सभी पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।
नियुक्तियां (पदोन्नति)
बैठक में कई कार्यकर्ताओं को संगठन में नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं:
अजय सेन - विभाग सह संयोजक
अपूर्व सिंह - विभाग सह मंत्री
इंद्रजीत गोस्वामी - जिला मंत्री
जनार्दन पांडे - जिला सत्संग प्रमुख
हंसराज देशमुख - जिला सह मंत्री
अनिल सोनी - जिला अखाड़ा प्रमुख
यश यादव - शहर अखाड़ा प्रमुख
जय महेश - शहर अध्यक्ष (दुर्ग)
जाएं चंद - शहर उपाध्यक्ष
पुकेश्वर निषाद - जिला सुरक्षा प्रमुख
मनोज साहू - सह सुरक्षा प्रमुख
मोती साहू - खंड अध्यक्ष (करही डीह)
विक्रम सिंह - खंड उपाध्यक्ष
धानु धनकर - नदकट्टी खंड अध्यक्ष
अंकित झा - भिलाई शहर उपाध्यक्ष
मोनू कामठी - शहर उपाध्यक्ष
गोलू गुप्ता - कैंप प्रखंड अध्यक्ष
बैठक में विभाग मंत्री ऋतिक सोनी, कमल साव, प्रिंस राजपूत, सूरज साहू, सन्नी साहू, अनिल बेहरा, नंदन ओझा, मनोज साहू, करण सोनी, कौशल यादव, खिलेश विश्वकर्मा, मोहन निषाद, गणेश गोस्वामी, राजा यादव, रवि कुमार साहू, विकास सोनी, सन्नी पहल, प्रवीण शर्मा, आकाश सेन, कारण देशमुख, यश यादव, सन्नी महोबिया, राकेश पारकर, सुशील यादव, श्याम सागर, दिनेश सिंह टेकाम, टीकम यादव, अर्पण चंद्राकर सहित सैकड़ों बजरंगी उपस्थित थे।