स्कूल के पास सट्टा खिलाते आरोपी गिरफ्तार, 44 हजार से ज्यादा की सामग्री जब्त

स्कूल के पास सट्टा खिलाते आरोपी गिरफ्तार, 44 हजार से ज्यादा की सामग्री जब्त

भिलाई। जुआ और सट्टे के खिलाफ चल रहे अभियान में नंदिनी नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ग्राम बानबरद में शासकीय स्कूल के पास सट्टा खिलाते एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से नगदी और अन्य सामग्री सहित कुल 44,310 रुपये जब्त किए हैं।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति स्कूल के पास अवैध रूप से सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान हमीद अली (39 वर्ष), निवासी ग्राम कोड़िया के रूप में हुई।

जांच के दौरान आरोपी के पास से सट्टा पट्टी, डॉट पेन, मोबाइल फोन, 4,300 रुपये नगद और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई। इस पूरे मामले में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4(क) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया है।