छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट जारी: 10वीं-12वीं के नतीजे घोषित, टॉपर्स में महासमुंद का दबदबा

99% अंक के साथ तीन छात्रों ने किया टॉप, बेटियों का शानदार प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट जारी: 10वीं-12वीं के नतीजे घोषित, टॉपर्स में महासमुंद का दबदबा

रायपुर में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की मौजूदगी में रिजल्ट जारी किया और टॉपर्स की सूची भी सार्वजनिक की गई।

इस साल 10वीं बोर्ड के नतीजों में महासमुंद जिले का दबदबा देखने को मिला। टॉप 3 में दो छात्राएं शामिल हैं, जिन्होंने 99 प्रतिशत यानी 594 अंक हासिल किए हैं। टॉपर्स में संध्या नायक, एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुंदा, परीरानी प्रधान, एकलव्य स्कूल बलोदा और अंशुल शर्मा, मुंगेली ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है।

अगर कुल परीक्षार्थियों की बात करें तो 10वीं बोर्ड में 3 लाख 20 हजार 535 छात्र शामिल हुए, जिनमें 1 लाख 42 हजार 881 बालक और 1 लाख 77 हजार 654 बालिकाएं थीं। परीक्षा के लिए पूरे प्रदेश में 2,510 केंद्र बनाए गए थे। वहीं 12वीं बोर्ड परीक्षा में 2 लाख 45 हजार 785 छात्र शामिल हुए, जिनमें 1 लाख 2 हजार 975 बालक और 1 लाख 42 हजार 810 बालिकाएं थीं। इसके लिए 2,395 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। रिजल्ट जारी होते ही छात्रों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है। खास बात यह रही कि इस बार भी बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

ऐसे चेक करें रिजल्ट 

छात्र इन स्टेप्स से अपना परिणाम देख सकते हैं:

० cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं
० “CGBSE Class 10 Result 2026” या “CGBSE Class 12 Result 2026” पर क्लिक करें
० रोल नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा भरें
० मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी
० डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें

SMS से रिजल्ट देखने का तरीका

10वीं के लिए: CG10 <रोल नंबर> लिखकर 56263 पर भेजें।