स्कूल में मासूम पर साथी छात्र का जानलेवा हमला, ईंट और गमले से सिर पर किया वार, PGI में भर्ती

स्कूल में मासूम पर साथी छात्र का जानलेवा हमला, ईंट और गमले से सिर पर किया वार, PGI में भर्ती


पंचकूला। हरियाणा के पंचकूला स्थित सेक्टर-20 के संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने KG में पढ़ने वाली मासूम छात्रा पर कथित तौर पर ईंट, पत्थर और फूलों के गमले से हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से बच्ची बेहोश हो गई। उसे इलाज के लिए चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, घटना स्कूल परिसर में हुई। आरोप है कि तीसरी कक्षा के छात्र ने बच्ची के सिर पर ईंट और फूलों के गमले से कई बार वार किया। हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।
इस घटना ने स्कूल प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के वक्त कक्षा में शिक्षक कहां थे? क्लासरूम में निगरानी क्यों नहीं थी और दोनों बच्चे वहां अकेले कैसे पहुंच गए? ये सवाल अभिभावकों को भी चिंतित कर रहे हैं।
कम उम्र के बच्चों में इस तरह की हिंसक प्रवृत्ति के कारणों को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।