आगजनी का खुलासा: CCTV से पहचान, आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

पुरानी रंजिश में मकान को लगाई आग, 20 हजार की संपत्ति जली

आगजनी का खुलासा: CCTV से पहचान, आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

दुर्ग। राजीव नगर इलाके में हुई आगजनी की घटना का सिटी कोतवाली पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा कर दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला राजीव नगर वार्ड क्रमांक 2 का है, जहां रहने वाली गीता बाई खांडेकर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि पुरानी रंजिश के चलते एक युवक ने उनके मकान में आग लगा दी। इस आगजनी में पलंग, कूलर समेत घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया, जिससे करीब 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ।

शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और गवाहों के बयान लिए गए। जांच के दौरान आरोपी की पहचान आकाश यादव उर्फ बुद्धु के रूप में हुई।

पुलिस ने तेजी दिखाते हुए घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

आरोपी का नाम : 1. आकाश यादव उर्फ बुद्धु, उम्र 21 वर्ष, निवासी राजीव नगर वार्ड क्रमांक 04, दुर्ग।