1 मई से महंगा हुआ गैस सिलिंडर

नई दिल्ली, 1 मई। महीने की शुरुआत के साथ ही कमर्शियल गैस सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के दाम बढ़ने के बाद अब दिल्ली में इसकी कीमत 3071.50 रुपये हो गई है।

हालांकि, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Indian Oil Corporation (आईओसी) के अनुसार, आम जनता पर सीधा असर डालने वाले प्रमुख ईंधनों की दरों में फिलहाल कोई संशोधन नहीं हुआ है।

इसके अलावा, एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में हर महीने की पहली तारीख को इनपुट लागत के आधार पर समीक्षा की जाती है। इस बार घरेलू एयरलाइनों के लिए दरें स्थिर रखी गई हैं, जबकि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए कीमतों में बढ़ोतरी की गई है।

