भिलाई में चली गोली, संदेही हिरासत में, दूसरों की तलाश जारी

भिलाई में चली गोली, संदेही हिरासत में, दूसरों की तलाश जारी
प्रार्थी सूरज सिंह

भिलाई। छावनी थाना क्षेत्र में आपसी विवाद में गोली चलने की घटना सामने आई है। सूचना मिलने के बाद छावनी टीआई मोनिका पांडेय तुरंत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची। वहीं छावनी सीएसपी हरीश पाटिल और एएसपी सुखनंदन राठौर भी वहां पहुंचे। उन्होंने भी घटना स्थल और आसपास की जगहों का मुआयना किया। पुलिस ने एक दो संदेहियों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं रविशंकर फरार है। छावनी टीआई मोनिका पांडेय का कहना है कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार कुछ लोग आदर्श नगर में सूरज सिंह को जान से मारने उसके घर गई। जब घर में वह व्यक्ति नहीं मिला तो गुंडों ने हवाई फायर किया और वहां से चले गए। घटना के समय सूरज किसी काम से बाहर गया था। घर में उसकी पत्नी गोल्डी सिंह, बच्चे और मां ही थे। महिला के अनुसार रात 8 बजे के करीब वो घर में खाना बना रही थी। किचन की खिड़की सड़क की तरफ खुलती है। इसके चलते उसने देखा को दो बाइक में 4-5 गुंडे आए हैं। उनके हाथों में तलवार और डंडा था। उसने देखा कि उनके साथ रविशंकर नाम का युवक था। रविशंकर गोल्डी के पति सूरज के साथ 6 महीने पहले मछली का व्यवसाय करता था, बाद में लेन-देन के विवाद के चलते उन्होंने व्यापारिक संबंध तोड़ दिया था। गोल्डी ने बताया कि रविशंकर के हाथ में पिस्टल था। वो आते ही दरवाजा पीटने लगा। गोल्डी ने उसे कहा कि सूरज नहीं है बाद में आना। इसके बाद रवि और आग बबूला हो गया। वो गुस्से में दरवाजा पीटने लगा। बोला भाभी सूरज को बाहर निकालो आज वो उसे जान से मार देगा। इससे घर के लोग डर गए और लाइट बंदकर के अंदर छिप गए। दरवाजा ना खुलने से नाराज रवि गुस्से में बाहर निकला और सड़क में हवाई फायर किया। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए वो और उसके साथी वहां से चले गए।