दुर्ग जिले में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टकराई स्कूटी, दो सगी बहनों और उनके 2 बच्चे समेत 4 की मौत, 8 वर्षीय बालक घायल
भिलाई 3 थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा, ऑक्सीजन सिलेंडर लदे खड़े ट्रैक्टर से टकराई स्कूटी, चालक हिरासत में


भिलाई। कुम्हारी थाना क्षेत्र में गुरुवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में दो सगी बहनों और उनके दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक 8 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज रायपुर एम्स में चल रहा है।
पुलिस के अनुसार, भिलाई-3 निवासी अमृत निर्मलकर (28) स्कूटी से अपने परिजनों के साथ रायपुर के बसंत विहार स्थित मामा के घर जा रही थीं। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऑक्सीजन सिलेंडर से लदे खड़े ट्रैक्टर (CG 07 NA 0930) के पीछे उनकी स्कूटी जा टकराई।

हादसे में अमृत निर्मलकर (28) पति लोकेश, लक्ष्मी निर्मलकर (26) पति बबला, याचना (7) पिता लोकेश और डाली (4) पिता बबला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 8 वर्षीय भावेश पिता लोकेश गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया है।
मृत्यु महलाएं अमृत और लक्ष्मी दोनों सगी बहन है और मायका जामुल थाना अंतर्गत घासीदास नगर में है। अमृत का ससुराल सोमनी और लक्ष्मी का ससुराल धौराभाठा है।
पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और चालक भोला यादव को पूछताछ के लिए थाना लाया गया है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुपेला मर्चुरी भेज दिया गया है। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
