भाजपा विधि प्रकोष्ठ भिलाई की नई जिला कार्यकारिणी घोषित

30 पदाधिकारियों व कार्यसमिति सदस्यों की नियुक्ति, 11 वरिष्ठ नेताओं को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया

भाजपा विधि प्रकोष्ठ भिलाई की नई जिला कार्यकारिणी घोषित

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी के विधि प्रकोष्ठ, जिला भिलाई की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन और जिला संगठन की सहमति से जिला संयोजक प्रेमचंद देवांगन ने नई टीम की सूची जारी की है।

जारी सूची के अनुसार नवनीत कुमार रमन और अरुण कुमार राजपूत को जिला सह संयोजक बनाया गया है। शुभम जैन को कोषाध्यक्ष, जबकि सुधीर पाण्डेय को मीडिया प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा महिला प्रमुख सहित कुल 30 पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों को नई टीम में स्थान दिया गया है।

नई कार्यकारिणी के साथ ही 11 वरिष्ठ नेताओं को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। इनमें पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय, दुर्ग सांसद विजय बघेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय, विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, विधायक रिकेश सेन, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे तथा भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं।

जिला संयोजक प्रेमचंद देवांगन ने कहा कि नई टीम संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा विधिक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की दिशा में कार्य करेगी।