धमतरी में गांजा बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 82 हजार की सामग्री जब्त

धमतरी। जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता मिली है। अर्जुनी थाना पुलिस ने गांजा बिक्री करते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम नवागांव में राधा स्वामी सत्संग भवन के पीछे दो युवक अवैध रूप से गांजा बेच रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन सतर्कता से उन्हें पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 518 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 5,000/- रूपये, 02 नग मोबाइल फोन कीमती 10,000/- रूपये, 01 नग मोटरसायकल कीमती 65,000/- रूपये तथा बिक्री रकम 2,680/- रूपये जब्त किया गया। जब्त संपत्ति की कुल कीमत 82,680/- रूपये बताई गई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनराज साहू और रविकुमार चंद्राचल के रूप में हुई है, जो नवागांव और कंडेल क्षेत्र के रहने वाले हैं।
गिरफ्तार आरोपी
(01) सोनराज साहू, पिता कुशलेन्द्र कुमार साहू, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम कंडेल नवागांव, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी (छ.ग.)
(02) रविकुमार चंद्राचल, पिता दशरथ चंद्राचल, उम्र 29 वर्ष, निवासी नवागांव अर्जुनी, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी (छ.ग.)
