DRG जवानों ने ऑपरेशन चलाकर इनामी नक्सली को किया ढेर
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले में हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में जवानों ने 5 लाख रुपए के एक इनामी माओवादी को ढेर किया है। मारे गए माओवादी शव को लेकर DRG जवान जिला मुख्यालय पहुंचे। मृत माओवादी की पहचान कोसा माड़वी के रूप में हुई है। यह नक्सलियों की कटेकल्याण एरिया कमेटी सदस्य (ACM) के रूप में सक्रिय था। दंतेवाड़ा जिले के अलग-अलग थानों में करीब 20 से ज्यादा नामजद अपराध दर्ज थे। मामला कटेकल्याण थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, दंतेवाड़ा पुलिस को सूचना मिली थी कि एटेपाल और जोयकोड़ता के जंगल में भारी संख्या में हथियार बंद माओवादी मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर DRG के जवानों को मौके पर रवाना किया गया था। जवान जब एटेपाल की पहाड़ी पर पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद माओवादियों ने जवानों को देख फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने भी एक नक्सली कोसा माड़वी को ढेर कर दिया।
Santosh Kumar Apr 27, 2026 0 302
Santosh Kumar May 2, 2026 0 218
Santosh Kumar Apr 28, 2026 0 178
Santosh Kumar Apr 26, 2026 0 176
Santosh Kumar Apr 28, 2026 0 172
Suvankar Roy Aug 10, 2023 0 3247
Suvankar Roy Jul 25, 2023 0 3213
Suvankar Roy Jun 21, 2023 0 2586
Suvankar Roy Jan 3, 2023 0 2443
Suvankar Roy Dec 26, 2022 0 1356
Suvankar Roy Jun 7, 2025 0 392