खारुन नदी में डूबे युवक का शव एसडीआरएफ ने निकाला, पुलिस को सौंपा

खारुन नदी में डूबे युवक का शव एसडीआरएफ ने निकाला, पुलिस को सौंपा

दुर्ग। अमलेश्वर स्थित खारुन नदी में युवक के डूबने की सूचना पर एसडीआरएफ दुर्ग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव बरामद कर लिया।

कंट्रोल रूम दुर्ग से मिली जानकारी के अनुसार, अमलेश्वर खारुन नदी में एक युवक के डूबने की सूचना मिली थी। जिला सेनानी एवं अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर एसडीआरएफ टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

एसडीआरएफ प्रभारी धनीराम यादव के मार्गदर्शन में डिप डाइविंग एक्सपर्ट ओंकार और भानुप्रताप ने नदी में गहराई तक सर्च ऑपरेशन चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को पानी से बाहर निकालकर पुलिस को सौंप दिया गया।

इस रेस्क्यू ऑपरेशन में राजकुमार यादव, थानेश्वर, विनय, हेमराज, राजू महानंद, दिलीप और रमेश ने अहम भूमिका निभाई। मृतक की पहचान मोहम्मद मोहिउद्दीन (19 वर्ष) के रूप में हुई है। वह रायपुर के मौदहापारा इलाके का निवासी था। उसके पिता का नाम मोहम्मद नजीमुद्दीन बताया गया है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।