जंगल में चल रहा था जुए का फड़, 9 आरोपी गिरफ्तार, 1.16 लाख नकद जब्त
नारायणपुर। जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कुकड़ाझोर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 16 हजार 300 रुपये नकद, ताश पत्ती, दोपहिया वाहन समेत अन्य सामग्री जब्त की गई है।
पुलिस अधीक्षक रॉबिंसन गुड़िया के निर्देशन में जिलेभर में अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 12 मई 2026 को थाना कुकड़ाझोर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बोरण्ड करमरी मुख्य मार्ग के किनारे जंगल मैदान में कुछ लोग 52 पत्ती ताश से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान 9 आरोपियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
गिरफ्तार आरोपीगण :-
1. मुकेश उर्फ बिट्टू गुप्ता पिता घनश्याम गुप्ता उम्र 32 वर्ष निवासी राजीव चौक नारायणपुर।
2. प्रफुल बड़रिया पिता स्व. सुरेश बड़रिया उम्र 47 वर्ष निवासी तहसील पारा नारायणपुर।
3. विष्णु नंदी पिता स्व. खगेन्द्र नंदी उम्र 42 वर्ष निवासी बरबसपुरा नारायणपुर।
4. ऋषिकेश जायसवाल पिता मोतीलाल जायसवाल उम्र 49 वर्ष निवासी गढ़बंगाल नारायणपुर।
5. गणेश शील पिता गोपाल शील उम्र 27 वर्ष निवासी डी.एन.के. कॉलोनी नारायणपुर।
6. यश कुमार जैन पिता गौतम जैन उम्र 28 वर्ष निवासी तहसील पारा नारायणपुर।
7. नरेंद्र कुलदीप पिता स्व. मनसा राम कुलदीप उम्र 60 वर्ष निवासी हर्राकोटी नारायणपुर।
8. चमन कौड़ो पिता विजय कौड़ो उम्र 28 वर्ष निवासी सुलेंगा नारायणपुर।
9. दीपक कतलाम पिता लक्ष्मण कतलाम उम्र 27 वर्ष निवासी एस.पी.ओ बंगला पारा नारायणपुर।