सेना के वाहन पर गिरी चट्टान, दो जवानों की मौत

लेह। सेना के एक चलते हुए वाहन पर बुधवार को गलवान के चारबाग इलाके में विशाल चट्टान गिर गया। इससे लेफ्टिनेंट कर्नल भानु प्रताप सिंह और लांस दफादार दलजीत सिंह की मौत हो गई। वहीं इस दुर्घटना में दो अन्य सैनिक भी घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 11:30 बजे सेना का एक काफिला दुरबुक और चोंगटास के बीच खड़ी ढलानों और नाजुक भूभाग वाले संकरे रास्ते से गुजर रहा था। यह काफिला 60 आर्मर्ड रेजिमेंट के नियमित उच्च-ऊंचाई प्रशिक्षण अभियान का हिस्सा था। पत्थर सीधे काफिले के एक वाहन से टकराया, जिससे वाहन में सवार सैनिकों को गंभीर चोटें आईं। साथी सैनिकों द्वारा तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को हवाई मार्ग से निकाला गया। यलों को लेह के जनरल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई।