अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमन, शहीद चौक में प्रतिमा पर माल्यार्पण
अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दुर्ग भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक समेत कई नेता उपस्थित थे।

दुर्ग। देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान क्रांतिकारी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती के अवसर पर भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत मंडल के अंतर्गत आने वाले शहीद चौक स्थित चंद्रशेखर आजाद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ मंडल अध्यक्ष हरीश चौहान, जिला सह कार्यालय मंत्री अनूप सोनी, कोरोमंडल अध्यक्ष मदन वढई, पार्षद मनोज सोनी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम में बोलते हुए जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि "चंद्रशेखर आजाद का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है। उनका आत्मबल, देशभक्ति और बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। वे 14 वर्ष की आयु में बनारस पहुंचे और असहयोग आंदोलन से जुड़ गए। गिरफ्तारी के बाद उन्होंने अदालत में अपना नाम 'आजाद', पिता का नाम 'स्वतंत्रता' और निवास 'जेल' बताया। उन्हें 15 कोड़े मारे गए, लेकिन हर कोड़े के साथ उन्होंने ‘वंदे मातरम्’ और ‘महात्मा गांधी की जय’ का नारा बुलंद किया।" उन्होंने आगे बताया कि चंद्रशेखर आजाद ने काकोरी कांड, साण्डर्स वध जैसे क्रांतिकारी अभियानों में भाग लिया और हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी के नेतृत्वकर्ता बने। उनका जन्मस्थान अब "आजाद नगर" के नाम से प्रसिद्ध है। भाजपा जिला अध्यक्ष ने दुर्ग जिले की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और युवाओं से उनके दिखाए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुरेंद्र बजाज, मीना सिंह, विनोद मून, नीतू श्रीवास्तव, दिनेश मिश्रा, उमेश गिरी गोस्वामी, शंकर यादव, अंबिका प्रसाद तिवारी, डॉ. गुंजा पिंचा, जयश्री देशमुख, श्रद्धा सोनी, चंद्रशेखर शास्त्री, राजेश शुक्ला, बी यादव, संदीप कहार, गिरीश यादव, अनिल जैन, मोहन देशमुख, रेखा चंद्राकर, कमल सोनी, निशा तिवारी, नवीन पटेल, संजय साहू, संदीप सनातनी, राजेश तिवारी, बंटी राजपूत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।