VIDEO दुर्ग जिले में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर की टक्कर से 12 वर्षीय बच्चे की मौत, दूसरा गंभीर

दुर्ग। अमलेश्वर निवासी 12 वर्षीय टकेश्वर साहू की सड़क दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा बच्चा अभी भी वेंटीलेटर पर है और उसकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। दोनों बच्चे साइकिल से सड़क पार कर रहे थे तभी राजनांदगांव पासिंग नंबर CG08 AW 9300 फॉर्च्यूनर ने तेज रफ्तार में टक्कर मार दी।

स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्ग और राजनांदगांव की कई गाड़ियां टोल प्लाजा शुल्क से बचने के लिए अमलेश्वर पाटन मार्ग से होकर रायपुर जा रही हैं। इसका असर यह हुआ कि इस सड़क पर ट्रैफिक तेजी से बढ़ गया है और दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों में भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि मार्ग पर निगरानी और गति नियंत्रण नहीं होने के कारण आए दिन जानें जा रही हैं। स्कूल जाने वाले बच्चे सबसे ज्यादा जोखिम में हैं।

फिलहाल बच्चा अस्पताल में जीवन संघर्ष कर रहा है। टकेश्वर के परिवार पर दुख का पहाड़ टूटा है। लोग मांग कर रहे हैं कि अमलेश्वर मार्ग पर स्पीड कंट्रोल, बैरिकेडिंग और कड़ाई से यातायात निगरानी लागू की जाए।