बकरा काटने वाले चापड़ से युवक पर जानलेवा हमला: सुपेला पुलिस ने फरार मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
सुपेला में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर चापड़ से हमला करने वाला फरार आरोपी दिनेश सिंह गिरफ्तार। तीन आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार।

दुर्ग। पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को सुपेला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला 30 अप्रैल 2025 का है, जब प्रार्थी बजरंगी लाल सिंह की रिपोर्ट पर थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 495/2025 धारा 109(1), 61(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।
जानकारी के अनुसार आरोपियों ने आपसी विवाद के चलते राहुल उर्फ रहुलिया पर बकरा काटने वाले चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया था। हमले में पीड़ित को गर्दन और सिर में गंभीर चोटें आई थीं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने पहले ही तीन आरोपियों रोहित तिवारी, सुरत उर्फ बिल्ली साहनी और सुरज गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया था। मुख्य आरोपी दिनेश सिंह लगातार फरार चल रहा था, जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी। आखिरकार 21 जुलाई 2025 को पुलिस ने दिनेश सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया और उसे विधिवत् न्यायालय में पेश किया गया है।
गिरफ्तार आरोपीः-
दिनेश सिंह उम्र 38 साल निवासी संजय नगर सुपेला