एक करोड़ का इनामी नक्सली लीडर सुधाकर मुठभेड़ में ढेर 

एक करोड़ का इनामी नक्सली लीडर सुधाकर मुठभेड़ में ढेर 

रायपुर। राजधानी रायपुर से सटे नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई, जिसमें माओवादियों की केंद्रीय कमेटी का टॉप लीडर नर सिंहाचलम उर्फ सुधाकर मारा गया। सुधाकर पर करीब एक करोड़ रुपये का इनाम था।

जानकारी के अनुसार सुधाकर की मौजूदगी की पक्की सूचना मिलने के बाद जिला रिजर्व गार्ड (DRG) और विशेष कार्य बल (STF) की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को नेशनल पार्क इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सघन जंगल और कठिन इलाके में हुई इस मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने बेहद सूझबूझ और रणनीतिक तरीके से कार्रवाई करते हुए सुधाकर को मार गिराया। इस अभियान में कई आधुनिक हथियार और दस्तावेज भी बरामद हुए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। सुधाकर छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और ओडिशा जैसे राज्यों में सक्रिय नक्सली नेटवर्क को नियंत्रित करता था। वह माओवादियों की केंद्रीय कमेटी का हिस्सा था, जो संगठन का सर्वोच्च नीति निर्धारण निकाय माना जाता है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सुधाकर को नक्सली गतिविधियों का मास्टरमाइंड माना जाता था और उसने कई बड़े हमलों की योजना बनाई थी।