भिलाई इस्पात मजदूर संघ (बीएमएस) की नई कार्यकारिणी घोषित, दिनेश कुमार पांडेय बने महामंत्री

प्रदीप कुमार पाल को अध्यक्ष और वंश बहादुर सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी, कई पूर्व इंटक नेता भी बने पदाधिकारी

भिलाई इस्पात मजदूर संघ (बीएमएस) की नई कार्यकारिणी घोषित, दिनेश कुमार पांडेय बने महामंत्री

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत भिलाई इस्पात मजदूर संघ (बीएमएस) की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। नई कार्यकारिणी में दिनेश कुमार पांडेय को महामंत्री, प्रदीप कुमार पाल को अध्यक्ष और वंश बहादुर सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। नई कार्यकारिणी की घोषणा भारतीय मजदूर संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री सी.वी. राजेश ने यूनियन कार्यालय, सेक्टर-6 में की। इसके बाद यूनियन पदाधिकारियों ने आईआर विभाग में ई-फॉर्म की प्रति प्रबंधन को सौंपी।

दरअसल, पूर्व महामंत्री चन्ना केशवलू को भारतीय जनता पार्टी के भिलाई जिला इकाई का उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद उन्होंने यूनियन के महामंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके चलते यह पद रिक्त हो गया था। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसे पंजीयक, व्यावसायिक संघ रायपुर द्वारा विधिवत दर्ज किया गया।

नई कार्यकारिणी में एनजेसीएस सदस्य वंश बहादुर सिंह को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। वंश बहादुर सिंह के नेतृत्व में इंटक के 11 नेताओं ने हाल ही में भिलाई इस्पात मजदूर संघ (बीएमएस) की सदस्यता ग्रहण की थी।

इस अवसर पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री सी.वी. राजेश ने कहा कि नई कार्यकारिणी भारतीय मजदूर संघ की विचारधारा के अनुरूप आपसी समन्वय के साथ कर्मचारियों के हित में प्रभावी कार्य करेगी।

नवनियुक्त महामंत्री दिनेश कुमार पांडेय ने कहा कि वंश बहादुर सिंह एक अनुभवी और सभी को साथ लेकर चलने वाले श्रमिक नेता हैं। उनके बीएमएस से जुड़ने से संगठन और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी ऊर्जावान हैं और कर्मचारी हितों के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

हाल ही में इंटक छोड़कर बीएमएस में शामिल होने वाले प्रमुख नेताओं में वंश बहादुर सिंह, एस. रवि, अरविंद प्रताप सिंह, घनश्याम पांडेय, बिन्नी पाल, शैलेश कुमार चंद, श्रवण सिंह पुरोहित, के. वेणुगोपाल, सुरेंद्र प्रसाद, दक्ष कुमार मौर्य और विजय कुमार यादव शामिल हैं।

नई कार्यकारिणी में इंद्रमणि प्रसाद मिश्रा, जगजीत सिंह, सुधीर गढ़ेवाल, गंगाराम चौबे, अखिलेश उपाध्याय, घनश्याम पांडेय, अरविंद प्रताप सिंह और ए. वेंकट रमैया को उपाध्यक्ष बनाया गया है। हरिशंकर चतुर्वेदी, अनिल गजभिए, भूपेंद्र बंजारे, जोगेंद्र कुमार, गौरव कुमार, एस. रवि, मृगेंद्र कुमार, बिन्नी पाल, संजय कुमार सकुरे और राकेश उपाध्याय संयुक्त महामंत्री बनाए गए हैं। रवि चौधरी को कोषाध्यक्ष तथा अनिल कुमार शुक्ला को सहायक कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों को सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।

महामंत्री दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि यूनियन के कुछ पद अभी रिक्त रखे गए हैं। आने वाले समय में विभिन्न विभागों के कर्मचारी हित में सक्रिय नेताओं को जिम्मेदारी देकर इन पदों को भरा जाएगा।