पंजाब बार के बाहर खूनी हमला: बीयर बोतल और धारदार हथियार से युवक पर जानलेवा अटैक, 3 नाबालिग सहित 4 गिरफ्तार

पुरानी रंजिश को लेकर वैशाली नगर में देर रात विवाद, पुलिस ने पल्सर बाइक और टूटी बोतल के टुकड़े किए जब्त

पंजाब बार के बाहर खूनी हमला: बीयर बोतल और धारदार हथियार से युवक पर जानलेवा अटैक, 3 नाबालिग सहित 4 गिरफ्तार

भिलाई। वैशाली नगर थाना क्षेत्र में पंजाब बार के बाहर पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी और तीन विधि से संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार किया है। घटना में इस्तेमाल पल्सर मोटरसाइकिल और बीयर की टूटी बोतल के टुकड़े भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, प्रार्थी ज्ञानेश साहू उर्फ आकाश (28 वर्ष), निवासी न्यू दीनदयाल कॉलोनी खम्हरिया जुनवानी भिलाई ने थाना वैशाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 18 मई 2026 की रात करीब 11:30 बजे वह अपने बड़े भाई आशीष साहू और एक परिचित के साथ पंजाब बार वैशाली नगर गया हुआ था। इसी दौरान उसका बड़ा भाई बार के बाहर निकला, जहां पहले से मौजूद चार युवकों ने पुरानी बात को लेकर विवाद शुरू कर दिया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और बीयर की कांच की बोतल तथा धारदार वस्तु से हमला कर दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना वैशाली नगर पुलिस ने अपराध क्रमांक 184/2026 के तहत धारा 296, 115(2), 351(3), 118(1), 109 और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी प्रेम नेताम और तीन विधि से संघर्षरत बालकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार, घटना का मुख्य कारण आपसी विवाद और पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रेम नेताम के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 19 वर्ष बताई जा रही है। वह डेरा बस्ती फरीद नगर वार्ड क्रमांक 7 थाना सुपेला क्षेत्र का निवासी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल और बीयर की टूटी कांच बोतल के टुकड़े जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की है।

आरोपी का नाम :

1. प्रेम नेताम, उम्र 19 वर्ष, निवासी डेरा बस्ती फरीद नगर वार्ड क्रमांक 07 थाना सुपेला।

2. 03 विधि से संघर्षरत बालक।