केमिकल फैक्ट्री में मजदूरों पर ऊपर से गिरा 1000 किलो वजनी बोरा, एक महिला की मौत, दो मजदूर घायल

भिलाई के छावनी क्षेत्र का मामला

केमिकल फैक्ट्री में मजदूरों पर ऊपर से गिरा 1000 किलो वजनी बोरा, एक महिला की मौत, दो मजदूर घायल

भिलाई। शनिवार को छावनी क्षेत्र स्थित अग्रवाल मिनरल एंड केमिकल फैक्ट्री में हादसा हो गया। इसमें एक महिला की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार अग्रवाल मिनरल एंड केमिकल फैक्ट्री के अंदरशनिवार दोपहर को सभी मजदूर अपना अपना काम कर कर रहे थे। अचानक काफी ऊंचाई से करीब 1000 किलो वजनी बोरा नीचे काम कर रही महिलाओं के ऊपर गिर गया। बोरे की चपेट में आने से 58 वर्षीय महिला कर्मी जयंती साहू, जानकी यादव और प्रेमिन सिन्हा गंभीर रूप से घायल हो गए। फैक्ट्री के लोगों ने तुरंत घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान जयंती साहू की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंचे।