जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, 4 जुआरी गिरफ्तार
25,500 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश बरामद, अधारी नवागांव में सिटी कोतवाली की कार्रवाई

धमतरी। जुआ-सट्टा के खिलाफ धमतरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्राम अधारी नवागांव में जुआ फड़ पर दबिश दी। सिटी कोतवाली पुलिस ने मौके से चार जुआरियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 25,500 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश बरामद की गई है।
घेराबंदी कर पकड़े गए जुआरी
पुलिस के अनुसार सिटी कोतवाली पुलिस को अधारी नवागांव क्षेत्र में जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। इस दौरान चार लोग जुआ खेलते पकड़े गए।
ये आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने संतोष साहू (32) पिता तोरन साहू, अरमान मिर्जा (29) पिता ईसाख मिर्जा, अनीश अहमद (43) पिता हमीद अहमद और खेमचंद साहू (42) पिता स्व. फूलचंद साहू को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी अधारी नवागांव, धमतरी के निवासी हैं।
जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने मौके से 25,500 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश जब्त की। थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्रमांक 200/26, धारा 3(2) जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
अवैध गतिविधियों पर सख्ती
पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देश पर धमतरी पुलिस द्वारा जुआ-सट्टा समेत अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि जुआ-सट्टा या किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।
