भिलाई के इन स्पा सेंटर्स पर देर रात पुलिस का छापा, 10 महिलाएं सहित 13 लोग हिरासत में

भिलाई के इन स्पा सेंटर्स पर देर रात पुलिस का छापा, 10 महिलाएं सहित 13 लोग हिरासत में

भिलाई। पुलिस ने शनिवार की देर रात सूर्या मॉल में संचालित 8 स्पा सेंटर्स में छापामार कार्रवाई करते हुए 3 पुरुष और 10 लड़कियों को हिरासत में लिया है।  पुलिस को कई संदिग्ध चीजें मिली है।सभी को पूछताछ के लिए स्मृति नगर चौकी ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम जब स्पा सेंटर में अंदर जाकर देखा तो वहां अनैतिक गतिविधियां चल रही थीं। ऐसे में पुलिस ने स्पा में काम करने वाली महिलाओं और पुरुष ग्राहकों को पकड़ा। पुलिस के अनुसार उन्हें यहां से कई संदिग्ध, अनैतिक चीजों के साथ-साथ रजिस्टर और अन्य सबूत मिले हैं। इससे साफ हो जाता है कि यहां स्पा की आड़ में देह व्यापार का धंधा संचालित हो रहा था।