नेहरू नगर चौक हत्याकांड का खुलासा, नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार

फरार चल रहा विशाल निषाद उर्फ छाया पुलिस के हत्थे चढ़ा, अब सभी आरोपी गिरफ्त में

नेहरू नगर चौक हत्याकांड का खुलासा, नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार

भिलाई। नेहरू नगर चौक पर युवक शिवकुमार सिंह पर हुए जानलेवा हमले के मामले में दुर्ग पुलिस ने फरार चल रहे मुख्य आरोपी विशाल निषाद उर्फ छाया (21) को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रुआबांधा चाचा चौक, भिलाई का निवासी बताया गया है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने मामले में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी पूरी कर ली है।

इलाज के दौरान हुई थी शिवकुमार की मौत

थाना सुपेला क्षेत्र के नेहरू नगर चौक पर आपसी विवाद के दौरान शिवकुमार सिंह (29), निवासी कैंप-01, सुभाष चौक, वैशाली नगर, पर हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल शिवकुमार को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी थी।

फरार था मुख्य आरोपी

पुलिस ने घटना के बाद मामले में शामिल अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मुख्य आरोपी विशाल निषाद उर्फ छाया फरार चल रहा था। पुलिस टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी थी। आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त में

दुर्ग पुलिस के अनुसार अब इस हत्याकांड में संलिप्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। घटना से संबंधित विधि से संघर्षरत बालिका के संबंध में भी नियमानुसार कार्रवाई की गई है। सभी आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

आरोपी/संलिप्त व्यक्ति

1. रुपेन्द्र निषाद, पुलिस अभिरक्षा में।

2. एक विधि से संघर्षरत बालिका — पुलिस अभिरक्षा में।

3. विशाल निषाद उर्फ छाया, रूआबांधा भिलाई