घर में चल रहा था लाखों का जुआ फड़, भिलाई में पुलिस ने छापा मार पार्षद पति सहित 12 लोगों को पकड़ा, नगदी समेत लाखों रुपए का माल जब्त

3.16 लाख रुपये नकद और 12 मोबाइल समेत 5.16 लाख की सामग्री जब्त

घर में चल रहा था लाखों का जुआ फड़, भिलाई में पुलिस ने छापा मार पार्षद पति सहित 12 लोगों को पकड़ा, नगदी समेत लाखों रुपए का माल जब्त

भिलाई। छावनी थाना क्षेत्र के वार्ड 34 कैम्प-1 में एक घर के भीतर चल रहे जुआ फड़ पर दुर्ग पुलिस और एसीसीयू की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से 12 लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 3 लाख 16 हजार 930 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश और 12 टच स्क्रीन मोबाइल जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 5 लाख 16 हजार 930 रुपये बताई गई है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर दी दबिश

पुलिस के मुताबिक, छावनी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि वार्ड 34 कैम्प-1 स्थित एक घर में कुछ लोग अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद थाना पुलिस और एसीसीयू की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रेड की। कार्रवाई के दौरान 12 लोगों को जुआ खेलते पकड़ा गया।

3.16 लाख रुपये नकद बरामद

पुलिस ने आरोपियों के पास से 3,16,930 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश और अलग-अलग कंपनियों के 12 टच स्क्रीन मोबाइल जब्त किए। मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई गई है।

इन आरोपियों पर कार्रवाई

पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया, उनमें महेंद्र कुमार सोनकर (52), कलीम खान (67), जी शिवा शंकर राव (47), आशीष ताम्रकार (42), श्रीधर्मांझी (55), प्रेम प्रेमचंद (51), ऐन धन राजू (44), भगवत प्रसाद (60), सपन चंद्र डे (54), राजेंद्र कुमार कौशिक (61), दिनेश साओ (42) और बलजिन्दर सिंह (52) शामिल हैं।

जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाना छावनी में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अवैध आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से जुआ खेल रहे थे।

कुल जब्ती ₹5.16 लाख

नकदी: ₹3,16,930

मोबाइल: 12 नग, अनुमानित कीमत ₹2,00,000

ताश: 52 पत्ती

कुल जब्ती: ₹5,16,930