वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो आरा मशीनों से 992 नग अर्जुन लकड़ी जब्त

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो आरा मशीनों से 992 नग अर्जुन लकड़ी जब्त

सक्ती वन परिक्षेत्र में अवैध लकड़ी भंडारण के खिलाफ वन विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। ग्राम तुषार और जैजैपुर क्षेत्र में संचालित दो आरा मशीनों पर छापामार कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अर्जुन प्रजाति की लकड़ी जब्त की गई।

तुषार स्थित राम टिम्बर आरा मशीन परिसर से 462 नग अर्जुन के लठ्ठे बरामद हुए, जिनका कुल आयतन 97.200 घन मीटर आंका गया। मौके से 2 बैंड सॉ मशीन भी जब्त की गईं।

वहीं जैजैपुर स्थित जी.आर. आरा मशीन में जांच के दौरान 530 नग अर्जुन लठ्ठे मिले, जिनका कुल आयतन 109.192 घन मीटर मापा गया। यहां से 1 बैंड सॉ मशीन जब्त की गई। प्राथमिक जांच में संबंधित संचालक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। अवैध भंडारण की आशंका के आधार पर लकड़ी और मशीनों को जब्त कर प्रकरण दर्ज किया गया है।