गांजा सप्लायर गिरफ्तार, पहले पकड़े गए आरोपियों की पूछताछ में हुआ था खुलासा

कुम्हारी पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा, 5 हजार रुपये की बिक्री रकम जब्त, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

गांजा सप्लायर गिरफ्तार, पहले पकड़े गए आरोपियों की पूछताछ में हुआ था खुलासा

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुम्हारी पुलिस ने अवैध गांजा बिक्री मामले में फरार चल रहे सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम पहले गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों से पूछताछ के दौरान सामने आया था।

पुलिस के अनुसार, 2 जुलाई 2026 को कुकदा रोड स्थित सार्थक होम के सामने बिजली ट्रांसफार्मर के पास दो युवकों को गांजा बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार करते हुए पकड़ा गया था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया था।

विवेचना के दौरान दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने गांजा टिकनु नायक (48 वर्ष) निवासी इंदिरा कॉलोनी, पोटिया रोड, दुर्ग से खरीदा था। इसके बाद पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश शुरू की और 6 जुलाई को उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गांजा बिक्री से प्राप्त 5,000 रुपये नकद भी जब्त किए हैं। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।