भिलाई निगम ने 1.43 लाख का संपत्तिकर वसूला

भिलाई निगम ने 1.43 लाख का संपत्तिकर वसूला

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के जोन-2 वैशाली नगर में बकाया संपत्तिकर की वसूली के लिए कुर्की दल ने कार्रवाई तेज कर दी है। टीम डोर-टू-डोर जाकर बकायादारों से संपर्क कर रही है और मौके पर ही राशि जमा कराने समझाइश दी जा रही है।

निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देश पर सोमवार को चार बकायादारों ने बकाया कर की राशि के चेक निगम को दिए थे। लेकिन बैंक में जमा करने के बाद ये चेक बाउंस हो गए। इसके बाद कुर्की दल ने संबंधित लोगों से दोबारा संपर्क किया।

तीन बकायादारों ने तत्काल भुगतान कर दिया। दामोदर जांगड़े ने 17 हजार 783 रुपये, शांति देवी मोर्या ने 64 हजार 538 रुपये और एन. डी. डे ने 22 हजार रुपये निगम कोष में जमा कराए। इस तरह कुल 1 लाख 4 हजार 321 रुपये की वसूली की गई।

एक अन्य बकायादार ने 15 फरवरी तक पूरी राशि जमा करने की सहमति दी है। निगम प्रशासन का कहना है कि बकाया संपत्तिकर की वसूली के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। समय पर कर जमा नहीं करने वालों के खिलाफ आगे भी कुर्की की कार्रवाई की