भिलाई बंगाली समाज का नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की सैकड़ों मरीजों की जांच

भिलाई बंगाली समाज का नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने की सैकड़ों मरीजों की जांच

भिलाई। भिलाई बंगाली समाज द्वारा वार्ड 26 स्थित मुक्तिधाम स्कूल परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन का यह 20 वां वर्ष है। शिविर में दुर्ग, भिलाई और रायपुर से आए अनुभवी और विशेषज्ञ चिकित्सकों ने विभिन्न रोगों की जांच कर मरीजों को मौके पर ही नि:शुल्क दवाइयां उपलब्ध कराईं।

शिविर में करीब 500 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। स्त्री रोग, हड्डी रोग, त्वचा रोग, पेट संबंधी बीमारियां, मौसमी रोग, आंख, कान, गला और मुख से जुड़ी समस्याओं की जांच की गई। साथ ही बीपी, शुगर और नेत्र परीक्षण भी किया गया। डॉक्टरों के अनुसार जांच के दौरान यह पाया गया कि 50 प्रतिशत से अधिक लोगों में शुगर की समस्या सामने आई। बीपी और डायबिटीज के मरीजों की संख्या अपेक्षाकृत अधिक रही। नेत्र रोग विशेषज्ञ के पास सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई, जिनमें महिलाओं की संख्या अधिक थी। शिविर के दौरान 150 से अधिक लोगों को नि:शुल्क चश्मे भी वितरित किए गए। अंत में भिलाई बंगाली समाज द्वारा सभी डॉक्टर्स व नर्सों का उपहार भेंट कर सम्मान किया गया।

इन डॉक्टरों ने दी अपनी सेवाएं
शिविर में साईं नेत्रालय भिलाई से डॉ. नेहा सेन, पल्स हॉस्पिटल से डॉ. सुदिपा पाल, आक्रिति भिमटे, हेमा साहू, प्रियंका ठाकुर, अंजली दास, स्पर्श हॉस्पिटल से डॉ. किरन सोनी, नर्स प्रावर्ती, मुस्कान मेश्राम, कमलेश्वरी उइके, अमिता रावटे, अभिषेक मिश्रा मेमोरियल मेडिकल कॉलेज  जुनवानी से डॉ. सीमा पति, डॉ. तेजल, डॉ. दिनेश, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रुति देवांगन सहित स्टाफ नर्स, अरोरा डेंटर क्लिनिक रिसाली डॉ. सनोबेर अली, सुपेला डेंटर क्लिनिक हॉस्पिटल से डॉ. शुभद्रा रानी मित्रा, स्वरूप बेनर्जी, इमेजेस पैथोलॉजी भिलाई से मुकेश दत्त, महेश, भुषण वैद्य, मैत्री डेंटर कॉलेज से डॉ. रविन्द्र सिंह पाटिल, आयुर्वेद डॉ. वैशाली राजू, डॉ. मनिषा, डॉ. मनी शर्मा, सहित डॉ. संगीता भट्‌टाचार्य देव, चेस्ट विशेषज्ञ डॉ. चन्द्रशेखर घोष, जनरल मेडिसिन डॉ. एसके सरकार, चेस्ट विशेषज्ञ डॉ. राघवेन्द्र वर्मा, डॉ. सुदीप्ता पाल, कलर्स हॉस्पिटल से डॉ. गोवर्थनन मान अदि ने अपनी सेवाएं दी है।