जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, 15 आरोपी गिरफ्तार

जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, 15 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस कमिश्नरेट के थाना गंज पुलिस और रात्रि गश्त टीम ने फाफाडीह इलाके में चल रहे जुए के अड्डे पर दबिश देकर 15 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि फाफाडीह क्षेत्र के एक मैदान में कुछ लोग रुपए का दांव लगाकर हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस ने आसपास की टीमों के साथ मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 15 लोगों को जुआ खेलते पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 54 हजार 500 रुपए नगद, 52 नग ताश पत्ती, मोबाइल फोन और जुआ खेलने में इस्तेमाल किए जा रहे वाहन जब्त किए गए हैं।

सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम – 1. सतपाल सिंह, निवासी देवेन्द्र नगर, रायपुर 2. गजेन्द्र कुमार साहू, निवासी डीडीनगर, रायपुर 3. ओमप्रकाश चन्द्रा, निवासी सारंगढ़-बिलाईगढ़ 4. परमानंद कुर्रे, निवासी महासमुंद 5. नरेन्द्र सागर, निवासी कोतवाली क्षेत्र, रायपुर 6. दीपक पात्रे, निवासी नेहरूनगर, रायपुर 7. विक्की रोचवानी, निवासी टिकरापारा, रायपुर 8. संजय कुकरेजा, निवासी डीडीनगर, रायपुर 9. अभिषेक माणिकपुरी, निवासी टिकरापारा, रायपुर 10. ओंकार साहू, निवासी पुरानी बस्ती, रायपुर 11. बब्बू उर्फ पवन कस्तूरिया, निवासी न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर 12. कमल रन्झेला, निवासी न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर 13. सौरभ जैन, निवासी न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर 14. मुकेश नारायणी, निवासी न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर 15. मोहित धीवानी, निवासी पुरानी बस्ती, रायपुर