हुडको कालीबाड़ी में पारंपरिक होलिका दहन, बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल

हुडको कालीबाड़ी में पारंपरिक होलिका दहन, बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल

भिलाई। हुडको स्थित कालीबाड़ी परिसर में होली पर्व के अवसर पर पारंपरिक होलिका दहन कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। शाम ढलते ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी और पूरे माहौल में भक्ति व उत्सव का रंग दिखाई दिया।

विधि-विधान से पूजन के बाद होलिका दहन किया गया। उपस्थित लोगों ने परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में श्यामल रॉय, रूपक दत्ता, देबाशीष मजूमदार, शुभंकर मजूमदार, शुभ्रत सरकार, देबू चक्रवर्ती, देबाशीष चंदा, बबलू बिस्वास, निताई पंडित और कार्तिक पंडित सहित कमेटी के अनेक सदस्य मौजूद रहे। महिला सदस्यों और श्रद्धालुओं की भी सक्रिय भागीदारी रही।