मोटर साइकिल चोरी कर विक्रय करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार 

मोटर साइकिल चोरी कर विक्रय करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार 

भिलाई। बाइक चोरी के मामले में भट्ठी थाना पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक चोर और खरीदार शामिल हैं। आरोपियों ने भिलाई से बाइक चोरी कर बेमेतरा जिले में बेच दी थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) के तहत कार्रवाई करते हुए चोरी की बाइक को बरामद कर लिया है।

जानकारी के अनुसार विगत 4 दिसंबर 2025 को प्रार्थी मयंक साहू निवासी कैम्प-2 भिलाई ने मोटर साइिकल क्रमांक सीजी 07 एलडी 9370 को सेक्टर-1 अम्बेडकर गार्डन के बाहर से चोरी की शिकायत दर्ज कराया था। पुलिस के अपराध दर्ज कर जांच के दौरान संदेह के आधार पर वाहन की तलाश करते हुए कुंभकरण निवासी परसबोड़ जिला बेमेतरा के पास से चोरी की मोटर साइकिल बरामद की गई। पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन आरोपी सचिन कुमार उर्फ जहर और उसके सहयोगियों द्वारा चोरी कर विक्रय किया गया था।

आरोपियों ने संगठित होकर बाइक चोरी कर बेचना स्वीकार किया। प्रकरण में संलिप्त आरोपी सतपाल की मौत हो गई है। शेष आरोपी सचिन कुमार उर्फ जहर उम्र 26 वर्ष निवासी घासीदास नगर जामुल और बलवीर कौर उम्र 23 वर्ष निवासी वृन्दा नगर कैम्प-1 भिलाई को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।