ईद मिलन में सम्मानित हुईं कमेटियां, याद किए गए पहलगाम हमले के दिवंगत

हजरत बीबी फातिमा जोहरा कमेटी का ईद मिलन आयोजित हुआ सेक्टर 6 में

ईद मिलन में सम्मानित हुईं कमेटियां, याद किए गए पहलगाम हमले के दिवंगत

भिलाई। मुस्लिम महिलाओं के समाजसेवी संगठन हजरत बीबी फातिमा जोहरा कमेटी की ओर से ईद मिलन का आयोजन सेक्टर 6 जामा मस्जिद के कम्युनिटी हॉल में किया गया। आयोजन की शुरुआत में कश्मीर पहलगाम में आतंकी हमले की घोर निंदा करते हुए मोमबत्ती रोशन कर दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान शहर में मुस्लिम महिलाओं की दरूद कमेटियों में सेक्टर 1,सेक्टर 2, सेक्टर-7, सेक्टर 8 और हुडको, अल.मदद एजुकेशन एंड वेलफेयर कमेटी. प्रगति नगर. वीआईपी नगर, फरीद नगर और कोहका कमेटियों के कार्यों की सराहना करते हुए इन्हें विशेष तौर पर सम्मानित किया गया।

उपस्थितजनों ने भविष्य में कमेटियों से जुड़े रहने और हर संभव मदद करने की बात कही। इस दौरान हजरत बीबी फातिमा जोहरा कमेटी के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि औद्योगिक तीर्थ की पहचान भिलाई की मुस्लिम महिलाओं का यह पहला गैर सरकारी संगठन है जो सर्व समाज के गरीब तबके के लोगों तथा जरूरतमंदों की सहायता के लिए सदैव अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

कमेटियो ने बीबी फातिमा जोहरा कमेटी की दिल से तारीफ की और सम्मान के लिए शुक्रिया अदा किया। इस दौरान रिटायर पुलिस अफसर प्रभा राव और सामाजिक कार्यकर्ता स्नेह गिरी भी विशेष रुप से आमंत्रित थी।  आयोजन को सफल बनाने में नसीम सुल्ताना. शाहीन खान, कौसर खान, रजिया बेगम, अक्सा अली, जकिया, शबनम खान. शमीम अशरफी, शबनम, अली सईदा, जरीना. रख्शंदा, अकीला शाहीन निज़ामी, अज़रा बेगम. सीमा, रेहाना और समीरा, रुखसाना हारून आयशा बेगम, और समरा सहित अन्य लोगों का विशिष्ट योगदान रहा।