गुरु के सम्मान में शिष्यों ने धोए चरण, चित्रकार गौतम सील सम्मानित

गुरु के सम्मान में शिष्यों ने धोए चरण, चित्रकार गौतम सील सम्मानित

भिलाई। संस्कार भारती छत्तीसगढ़ की ओर से वरिष्ठ चित्रकार गौतम सील को सम्मानित किया गया। गुरु के प्रति सम्मान और श्रद्धा की अनूठी मिसाल पेश करते हुए उनके दो शिष्यों ने पैर धोकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर कला के क्षेत्र में गौतम सील के योगदान को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की सराहना की गई। शिष्यों द्वारा गुरु के चरण पखारकर सम्मान करना कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। इस दौरान गुरु-शिष्य परंपरा की गरिमा और भारतीय संस्कृति में गुरु के महत्व का संदेश भी दिया गया।