22 मई को दुर्ग में लगेगा जिला स्तरीय रोजगार मेला, 10वीं पास से MBBS तक के युवाओं को मिलेगा मौका

22 मई को दुर्ग में लगेगा जिला स्तरीय रोजगार मेला, 10वीं पास से MBBS तक के युवाओं को मिलेगा मौका

दुर्ग। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग और छत्रपति शिवाजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के संयुक्त तत्वावधान में 22 मई 2026 को जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प एवं रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन शिवाजी नगर स्थित छत्रपति शिवाजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी परिसर में होगा।

जिला रोजगार कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा इंजीनियरिंग, इंजीनियरिंग ग्रेजुएट, एएनएम, जीएनएम, नर्सिंग, एमबीबीएस, बीएएमएस, डिप्लोमा पैरामेडिकल सहित विभिन्न योग्यताओं वाले अभ्यर्थियों के लिए रिक्तियां उपलब्ध रहेंगी।

अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं और पासआउट युवाओं से इस प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होकर रोजगार के अवसरों का लाभ लेने की अपील की गई है। रोजगार मेले से जुड़ी अधिक जानकारी छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टल के रोजगार मेला विकल्प या जिला रोजगार कार्यालय दुर्ग से प्राप्त की जा सकती है।