ब्राउन शुगर पर बड़ी कार्रवाई: 2.65 लाख रुपए के 53 ग्राम नशा जब्त, पांच आरोपी गिरफ्तार

ब्राउन शुगर पर बड़ी कार्रवाई: 2.65 लाख रुपए के 53 ग्राम नशा जब्त, पांच आरोपी गिरफ्तार

मुंगेली। जिले में नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। भारत सरकार के ‘‘नशा मुक्त भारत पखवाड़ा’’ अभियान के तहत चलाए जा रहे अभियान में पांच आरोपियों को ब्राउन शुगर की अवैध बिक्री करते गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई ‘‘ऑपरेशन बाज’’ के तहत की गई।

मामला जरहागांव थाना क्षेत्र का है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने रेड कर पांच आरोपियों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों में समीर कश्यप, सियाराम कश्यप, विरेंद्र श्रीवास, लोकेश उर्फ लक्की कश्यप और रविशंकर कश्यप उर्फ बब्बा शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 53.51 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 65 हजार रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा 6 मोबाइल फोन, एक होंडा साइन मोटरसाइकिल क्रमांक CG 28 P 1199 और एक इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन भी बरामद की गई है। जब्त सामान की कुल कीमत लगभग 3 लाख 81 हजार रुपये आंकी गई है।