सुपेला में धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार

आरके मैदान स्लाटर हाउस के पास पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, हथियार जब्त; आरोपी न्यायिक रिमांड पर

सुपेला में धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। सुपेला थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर स्थित आरके मैदान, स्लाटर हाउस के पास सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धारदार लोहे का हथियार बरामद किया है। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, 6 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरके मैदान, स्लाटर हाउस के पास एक व्यक्ति धारदार हथियार लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी की पहचान परदुमन जगत (28), निवासी डेरा बस्ती, फरीद नगर, थाना सुपेला, जिला दुर्ग के रूप में की। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक धारदार लोहे का हथियार बरामद किया गया। पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 1495/2026 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सार्वजनिक स्थान पर हथियार लहराकर लोगों में भय पैदा करने का प्रयास कर रहा था। सूचना मिलने के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने उसे हथियार सहित पकड़ लिया।