मदिरा प्रेमियों के लिए जरूरी खबर: आज से शराब दुकानों में कैश बंद, अब केवल ऑनलाइन पेमेंट से मिलेगी मदिरा

मदिरा प्रेमियों के लिए जरूरी खबर: आज से शराब दुकानों में कैश बंद, अब केवल ऑनलाइन पेमेंट से मिलेगी मदिरा

दुर्ग। छत्तीसगढ़ शासन के आबकारी विभाग ने प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकानों में भुगतान व्यवस्था को लेकर बड़ा बदलाव किया है। शासन के निर्देशानुसार 1 अक्टूबर 2026 से दुर्ग जिले की सभी प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकानों में नगद भुगतान पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।

सहायक आयुक्त आबकारी क्रिस्टोफर खलखो ने बताया कि शासन द्वारा जारी निर्देश के अनुसार अब प्रीमियम मदिरा दुकानों से शराब खरीदने वाले ग्राहकों को केवल डिजिटल यानी ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करना होगा। नई व्यवस्था लागू होने के बाद प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकानों में नकद राशि स्वीकार नहीं की जाएगी। ग्राहकों को शराब की खरीदी के लिए उपलब्ध डिजिटल भुगतान माध्यमों का इस्तेमाल करना होगा। आबकारी विभाग ने ग्राहकों से अपील की है कि 1 अक्टूबर से प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकानों पर खरीदारी करते समय डिजिटल भुगतान की सुविधा का उपयोग करें।