उत्कल परिवार महासंघ की तीसरी बैठक में नुआखाई आभार कार्यक्रम की तैयारियों पर मंथन

ध्रुवकुमार सोनी को कार्यकारिणी अध्यक्ष की जिम्मेदारी, आयोजन को भव्य बनाने पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

उत्कल परिवार महासंघ की तीसरी बैठक में नुआखाई आभार कार्यक्रम की तैयारियों पर मंथन

भिलाई। दुर्ग-भिलाई उत्कल परिवार महासंघ छत्तीसगढ़ की तीसरी महत्वपूर्ण बैठक सेक्टर-9 स्थित काफी हाउस में आयोजित की गई। बैठक में आगामी नुआखाई आभार कार्यक्रम की तैयारियों और आयोजन की रूपरेखा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सम्मान को लेकर भी तैयारियों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक के दौरान दुर्ग-भिलाई उत्कल परिवार महासंघ की कोर कमेटी ने सर्वसम्मति से ध्रुवकुमार सोनी को कार्यकारिणी अध्यक्ष मनोनीत किया। नई जिम्मेदारी मिलने पर कोर कमेटी के सदस्यों और समाज के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बैठक में उत्कल समाज की एकता, संगठन की मजबूती और आपसी भाईचारे को बढ़ाने के साथ नुआखाई आभार कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। आयोजन की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और अधिक से अधिक समाजजनों की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

नवनियुक्त कार्यकारिणी अध्यक्ष ध्रुवकुमार सोनी ने कहा कि उन्हें मिली जिम्मेदारी समाज की सेवा करने और संगठन को मजबूत बनाने का अवसर है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और मार्गदर्शन से दुर्ग-भिलाई उत्कल परिवार महासंघ की एकता और भाईचारे को और मजबूत किया जाएगा। बैठक में कोर कमेटी के सदस्य लकी सोना, अर्जुन कुंभकार, टेकचंद सेठिया, धर्मेंद्र सिक्का, किशोर तांडी, विजय, आर.एन. सेनापति, रवि परमार, खोगे जाल, संतोष मलिक, दिनेश सोना, बिशान नायक, पिंटू जाल, सनी तांडी, जय, अनिल सोनी, अभिषेक टंडन, पार्वती पंडित, गीता बाघ, शिबाबती नायक, राधा तांडी, अनु छत्रिय सहित समाज के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।