शादी समारोह में गया युवक, लौटकर देखा तो गायब थी एक्टिवा, एक महीने बाद चोर गिरफ्तार

भिलाई। पुरानी भिलाई 3 थाना पुलिस ने विश्व बैंक कॉलोनी क्षेत्र से चोरी हुई एक्टिवा स्कूटी मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई एक्टिवा क्रमांक CG-07-CM-2885 भी बरामद कर ली है।

पुलिस के मुताबिक, विश्व बैंक कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय रूद्राक्ष सिंह राजपूत 15 अप्रैल 2026 को अपने मित्र की शादी में शामिल होने श्याम नगर भिलाई-3 गया था। देर रात वापस लौटते समय उसने विश्व बैंक कॉलोनी स्थित दुर्गा मंच के पास अपनी एक्टिवा खड़ी की और कुछ देर के लिए बाथरूम गया। इसी दौरान अज्ञात आरोपी स्कूटी चोरी कर फरार हो गया।

पीड़ित की शिकायत पर पुरानी भिलाई थाना में अपराध क्रमांक 204/2026 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने सिरसा गेट क्षेत्र में घेराबंदी कर संजय महिपाल नामक आरोपी को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल करते हुए बताया कि उसने स्कूटी को नूतन चौक मुक्तिधाम के पीछे झाड़ियों में छिपाकर रखा था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने वाहन बरामद कर लिया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
आरोपी का नाम :
1. संजय महिपाल, उम्र 33 वर्ष, निवासी घासीदास नगर, विश्व बैंक कॉलोनी, पुरानी भिलाई।
