निःशुल्क दंत शिविर में 100 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने कराया परीक्षण

दुर्ग। राष्ट्रीय पेरियोडोन्टिस्ट दिवस के उपलक्ष्य में रक्षित केन्द्र, दुर्ग पुलिस लाइन के गार्डन परिसर में रविवार को निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर अंजोरा स्थित मैत्री दन्त चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र के सहयोग से आयोजित हुआ। शिविर में करीब 100 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों और उनके परिजनों का दंत परीक्षण किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने दांतों और मसूड़ों से जुड़ी समस्याओं की जांच की, जरूरी सलाह दी और आगे के उपचार के लिए मार्गदर्शन किया।

यहां सबसे अहम बात रही जागरूकता। डॉक्टरों ने साफ कहा कि दांत और मसूड़ों की अनदेखी आगे चलकर गंभीर रोगों का कारण बन सकती है। सही ब्रशिंग तकनीक, नियमित जांच और समय पर उपचार को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। कई कर्मचारियों को मसूड़ों की सूजन, पायरिया और दांतों की शुरुआती सड़न जैसी समस्याओं के बारे में परामर्श दिया गया।

शिविर के सफल आयोजन मेंडॉक्टर सुधीर गांगेय एमडी मेडिसिन) पुलिस अस्पताल दुर्ग, मैत्री डेंटल कॉलेज अंजोरा के डॉक्टर सचिन के. मलंगी एमडीएस प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, डॉक्टर बाला व्ही. सुब्रमनियम एमडीएस प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, डॉक्टर ऐश्वर्य मिश्रा, डॉक्टर प्रियांश यादव, डॉक्टर शायन कुमार, डॉक्टर रंगोली बीराड, डॉक्टर प्रियाश्री, डॉक्टर तेजस्वी एस. टाटे, डॉक्टर गगन अग्रवाल, डॉक्टर हर्षिता बैद्य, डॉक्टर नूतन चौहान, डॉक्टर अविनाश कुमार, डॉक्टर मोहित कटहोले, डॉक्टर संजीत चट्टोपाध्याय, डॉक्टर शिवम गाबले, डॉक्टर श्रुष्टि शिंदे, डॉक्टर मुकुल मधुरे एवं डॉक्टर सौम्यदीप कुंडू का विशेष योगदान रहा। इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक (लाइन) चंद्र प्रकाश तिवारी और रक्षित निरीक्षक नीलकंठ वर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।