कांट्रेक्टर कॉलोनी में निकलेगी भोलेबाबा की बारात, कल से तीन दिवसीय आयोजन

भिलाई। जय महाकाल सेवा समिति द्वारा महाशिवरात्रि के अवसर पर तीन दिवसीय आयोजन 15 फरवरी से कांट्रेक्टर कॉलोनी वार्ड 18 में किया गया है।

इस दौरान रविवार को भगवान शिव की रुद्राभिषेक के साथ ही, भोलेबाबा की बारात और सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे। अध्यक्ष हरिओम चौहान ने बताया कि 15 फरवरी को सुबह 8 बजे से पूजा प्रारंभ होगी।

शाम 5 बजे मण्डपाच्छादन व तेल हरिद्रालेपन तथा शाम 6 बजे संगीत संध्या का आयोजन किया गया है। 16 फरवरी को शाम 5 बजे बारात प्रस्थान, रात्रि 9 बजे बारात स्वागत बिदाई समारोह आयोजित है। 17 फरवरी को दोपहर 12 से 4 बजे तक महाभोग का वितरण, शाम 6 बजे से जय जागृति जस बईहा झांकी ग्राम मावली भाठा बेमेतरा का कार्यक्रम होगा।