लवार लहराकर भाई पर हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

लवार लहराकर भाई पर हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

भिलाई। दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र में तलवार लहराकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार भी जप्त किया गया है।

मामला 4 फरवरी 2026 का है। प्रार्थी कुमार दास ने सुपेला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह कोसा नगर स्थित अपने मकान की साफ-सफाई के लिए गया था। इसी दौरान उसका भाई अरूप दास घर आने की बात को लेकर विवाद करने लगा। विवाद बढ़ने पर गाली-गलौज करते हुए उसने धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने का प्रयास किया।

प्रार्थी ने आत्मरक्षा में हथियार पकड़ लिया, जिसके बाद आरोपी ने ईंट से मारपीट की। इस हमले में प्रार्थी को पीठ और बाएं हाथ की कोहनी में चोट आई। रिपोर्ट के आधार पर थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 202/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला कायम किया गया। विवेचना के दौरान आरोपी प्रणव कुमार दास, उम्र 43 वर्ष, निवासी निवासी कोसानाला सांस्कृतिक भवन के पास, सुपेला को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पुलिस रिमांड प्राप्त हुई है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।