उतई में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार, 90 से अधिक पौवा जब्त

उतई में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार, 90 से अधिक पौवा जब्त

भिलाई। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन विश्वास के तहत उतई पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर बड़ी मात्रा में देशी मदिरा, नगदी और एक दोपहिया वाहन जब्त किया है।

पुलिस के मुताबिक 10 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम गाड़ाडीह और इंदिरा नगर उतई क्षेत्र में कुछ लोग अवैध रूप से शराब बेच रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद थाना उतई पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर आम बगीचा गाड़ाडीह, नर्सरी गाड़ाडीह और गोल्डन कॉम्पलेक्स इंदिरा नगर में सुनियोजित ढंग से कार्रवाई की।

दबिश के दौरान तीन संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी में अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद हुई। विजय यादव (28 वर्ष) के कब्जे से 32 पौवा देशी मदिरा प्लेन (5.760 बल्क लीटर) और एक दोपहिया वाहन जब्त किया गया। मुकेश नवरंगे उर्फ नजरू (40 वर्ष) के पास से 30 पौवा देशी मदिरा प्लेन (5.40 बल्क लीटर) बरामद की गई। प्रेमसुख ढीमर (65 वर्ष) के कब्जे से 31 पौवा शोले शराब (5.580 बल्क लीटर) और नगदी रकम जब्त की गई। तीनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 77/2026, 78/2026 और 79/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

आरोपी का विवरण :

1. विजय यादव, उम्र 28 वर्ष, निवासी राउतपारा, ग्राम गाड़ाडीह, थाना उतई, जिला दुर्ग

2. मुकेश नवरंगे उर्फ नजरू, उम्र 40 वर्ष, निवासी वार्ड 06 यादवपारा, ग्राम गाड़ाडीह, थाना उतई, जिला दुर्ग

3. प्रेमसुख ढीमर, उम्र 65 वर्ष, निवासी गोल्डन कॉम्पलेक्स, इंदिरा नगर, उतई, जिला दुर्ग

जप्त सामग्री :
▪️ 32 पौवा देशी मदिरा प्लेन (5.760 बल्क लीटर), अनुमानित कीमत ₹3,200/-
▪️ 30 पौवा देशी मदिरा प्लेन (5.40 बल्क लीटर), अनुमानित कीमत ₹3,000/-
▪️ 31 पौवा शोले शराब (5.580 बल्क लीटर)
▪️ शराब बिक्री से प्राप्त नगदी रकम ₹300/-
▪️ एक दोपहिया वाहन (एक्टीवा), अनुमानित कीमत ₹40,000/-