भिलाई से तीन नाबालिग बच्चियां लापता, 6 फरवरी से नहीं लौटी घर, पुलिस ने की तलाश तेज

भिलाई से तीन नाबालिग बच्चियां लापता, 6 फरवरी से नहीं लौटी घर, पुलिस ने की तलाश तेज

भिलाई। सुपेला थाना क्षेत्र के अर्जुन नगर से तीन नाबालिग बच्चियां 6 फरवरी की दोपहर करीब 4 बजे से लापता हैं। घटना के बाद परिजनों ने थाना सुपेला में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

लापता बच्चियों के नाम रानी यादव (11 वर्ष), रजनी यादव (7 वर्ष) और इशिका पांडे (12 वर्ष) बताए गए हैं। तीनों बच्चियां एक साथ घर से निकली थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं।

मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 221/26 और 222/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को इन बच्चियों के बारे में कोई जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें तो तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9479192099 या 8878505555 पर सूचना दें।

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि हर संभव प्रयास किया जा रहा है और जल्द से जल्द बच्चियों का पता लगाने की कोशिश जारी है।